अक्षय तृतीया 2026: शुभ तिथि, खरीदारी का मुहूर्त, इस दिन सोने के अलावा बजट में क्या खरीदना होगा सबसे शुभ

अक्षय तृतीया 2026 (Akshaya Tritiya 2026) एक अत्यंत ही पवन दिन और तिथि है जो हिन्दू धर्म के सबसे शुभ दिनों मे गिना जाता है। से । इस दिन किए गए दान, जप, तप और खरीदारी का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। यही कारण है कि लोग इस दिन सोना, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ मानते हैं।

अक्षय तृतीया 2026 की तिथि और समय

अक्षय तृतीया 2026 की तिथि रविवार, 19 अप्रैल, 2026
 तृतीया तिथि शुरू होने का समय सुबह 10:49 पर, 19 अप्रैल, 2026
  तृतीया तिथि समाप्त होने का समय  सुबह 07:27 पर, 20 अप्रैल, 2026
 अक्षय तृतीया 2026 की पूजा का शुभ मुहूर्त  सुबह 10:49 से दोपहर 12:02 तक, 19 अप्रैल, 2026

पूजा और खरीदारी के लिए 19 अप्रैल का पूरा दिन ही शुभ माना जाएगा, क्योंकि इस दिन किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती।

अक्षय तृतीया 2026 पर क्या खरीदें?

इस दिन नई चीजें खरीदना समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। लोग आमतौर पर निम्न चीजें खरीदते हैं:

  • सोना और चांदी के आभूषण
  • सिक्के या बिस्किट (Gold Coins/Bars)
  • नए बर्तन (विशेषकर पीतल या चांदी के)
  • नया वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान
  • जमीन या संपत्ति
  • धार्मिक वस्तुएं या भगवान की मूर्तियां
  • मिट्टी का घड़ा या सुराही जो गर्मी मे काम आ जाए
  • साबुत धनिया
  • पूजा का तांबे का लोटा

इन सभी वस्तुओं को “अक्षय” यानी बढ़ती हुई समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इन्हे अक्षय तृतीया के दिन खरीदने से घर हमेशा समृद्ध रहता है।

कब खरीदें और क्या है सही समय ?

अक्षय तृतीया की सबसे खास बात यही है कि इस दिन पूरा दिन शुभ माना जाता है। फिर भी, अगर आप कुछ महंगी चीज जैसे सोना या जमीन या गाड़ी खरीद रहे हैं तो नीचे दिए गए शुभ मुहूरत का पालन करें :

शुभ अभिजीत मुहूर्त:  सुबह 10:49 से दोपहर 12:02 तक, 19 अप्रैल, 2026 को।

सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मान्यता से जुड़ा हुआ है।

  1. धन और समृद्धि का प्रतीक
    सोना लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से घर में हमेशा धन धान्य रहता है।
  2. अक्षय फल की प्राप्ति
    इस दिन खरीदा गया सोना “अक्षय” होता है, यानी उसका शुभ प्रभाव कभी खत्म नहीं होता।
  3. निवेश का सुरक्षित माध्यम
    धार्मिक महत्व के साथ-साथ सोना एक सुरक्षित निवेश भी है, जो समय के साथ बढ़ता है और आजकल तो इसकी कीमत आसमान छू रही है।
  4. पारिवारिक शुभ कार्यों की शुरुआत
    कई लोग इस दिन शादी या नए व्यवसाय की शुरुआत भी करते हैं क्युकी ये एक अत्यंत शुभ दिन है जो हमेशा के लिए लाभदायक रहता है।

अक्षय तृतीया 2026 में सोने की संभावित कीमत

2026 में सोने की कीमत कई आर्थिक और विश्व मे होने वाले इवेंट्स के ऊपर निर्भर करेगी । अनुमानित है की:

  • ₹1,40,000 से ₹1.62,000 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है

हालांकि, यह केवल एक अनुमान है। त्योहार के समय मांग बढ़ने के कारण कीमतों में हल्का उछाल भी देखा जा सकता है।

अक्षय तृतीया 2026 का धार्मिक महत्व

अक्षय तृतीया का महत्व केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन :

  • भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म भी हुआ था
  • महाभारत की रचना का आरंभ
  • गंगा मा पृथ्वी पर आई थी
  • कुबेर को धन की प्राप्ति इसी दिन हुई थी

इस दिन किया गया दान-पुण्य कई जन्मों तक फल देता है। इसलिए लोग इस दिन अन्न, वस्त्र, जल और धन का दान करते हैं।

अक्षय तृतीया 2026 के दिन क्या करें?

अक्षय तृतीया पर नीचे दिए गए काम करना बहुत शुभ रहेगा :

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
  • गरीबों को भोजन करना और पानी पिलाना
  • पीपल के पेड़ की पूजा क्युकी उसमे भगवान विष्णु का और पूर्वजों का वास होता है
  • ब्राह्मणों को दान
  • गाय की कहना खिलाना
  • जप और ध्यान
  • विवाह, गृहप्रवेश और अन्य महत्वपूर्ण समारोह
निष्कर्ष

अक्षय तृतीया 2026 एक ऐसा अवसर है जो केवल खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि जीवन में स्थायी सुख-समृद्धि लाने का पर्व है। इस दिन किया गया हर शुभ कार्य एक अमर गाथा की तरह होता है जो सदैव रहता है एण्ड अपनी छाप छोड़ता है। यदि आप इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा के साथ पूजा, दान और खरीदारी करते हैं, तो यह दिन आपके जीवन में एक खुशहाल नई शुरुआत लाएगा ।

Leave a Comment